डिजिटल सुविधाओं से धान खरीदी आसान, महिला किसान सुमित्रा ने बेचा धान
बलरामपुर 23 नवम्बर 2025। बलरामपुर विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र भँवरमाल में महिला कृषक सुमित्रा मंडल ने 89 बोरी धान विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत दिशा देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिला किसानों के लिए प्रेरणादायक बनी है। धान बेचने के बाद उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में इस बार की व्यवस्था सुव्यवस्थित है
सुमित्रा ने बताया कि खरीदी के दौरान भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए उन्होंने पहले ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था। डिजिटल व्यवस्था ने उन्हें न केवल समय बचाने में मदद की, बल्कि केंद्र में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। वे सीधे धान खरीदी केंद्र पहुँचीं और कुछ ही समय में उनकी पूरी तुलाई एवं खरीदी प्रक्रिया पूरी हो गई।
