जैविक खेती को राष्ट्रीय पहचान, केंद्रीय कृषि मंत्री ने जवा फूल चावल का दिया ऑनलाइन ऑर्डर

दंतेवाड़ा, 22 नवंबर 2025। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले की जैविक खेती को आज राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। देश के केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के शंखनी, डंखनी फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन से जैविक सुगंधित ‘जवा फूल चावल’ का ऑनलाइन ऑर्डर किया है। इस पहल ने दंतेवाड़ा जिले को राष्ट्रीय बाजार में एक मजबूत जैविक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। ज्ञातव्य है कि दंतेवाड़ा जिला जैविक खेती के क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से देश में प्रथम स्थान पर है। भारत सरकार की लार्ज एरिया सर्टिफिकेशन योजना के अंतर्गत जिले के 65 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जैविक खेती प्रमाणित है। इस तरह जिले के 10 हजार से अधिक किसान धान, लघु अनाज, हल्दी, तिल, कोदो, कुटकी और अन्य फसलों का जैविक उत्पादन कर रहे हैं।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.