खेल राष्ट्र निर्माण का आधार : तोखन साहू

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ “सांसद खेल महोत्सव” का आगाज़
बिलासपुर, 29 अगस्त 2025/केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में आज स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व मस्तुरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं भूतपूर्व ओलम्पियन व हॉकी हेड कोच अजीत इमानुएल लकड़ा के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के द्वारा खिलाड़ियों को फिट इण्डिया शपथ दिलाई गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, दीपक सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि खेल राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि यदि राष्ट्र को विकसित बनाना है तो युवाओं को स्वस्थ और फिट रहना होगा। युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने के लिए उन्हें खेल के मैदान में भी उतरना होगा, जिससे कि खेल के क्षेत्र में भी भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज पूरे विश्व में सर्वाेपरि हो। उन्होंने युवाओं को अपने संबोधन में बताया कि, फिटनेस से केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं अपितु एक गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि गौरवशाली विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए खेल एक माध्यम है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसी बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप भारत के खिलाड़ी एशियाई खेलो, ओलम्पिक खेलो, कॉमनवेल्थ खेलो में एतिहासिक प्रदर्शन कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा “राष्ट्रीय खेल दिवस” के दिन ही फिट इण्डिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, इसी तारतम्य में भारत सरकार द्वारा भारत के समृद्ध खेल विरासत का उत्सव मनाने और मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने, ओलम्पिक मूल्यों में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह को समाहित करके, पूरे देश को ईमानदारी, महत्वाकांक्षा और सामूहिक भावना के साझा दृष्टिकोण के साथ एकजुट करने और मजेदार और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के माध्यम से शारीरिक सक्रियता, समावेशिता और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने हेतु जनसामान्य को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस वर्ष 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के राष्ट्रव्यापी आयोजन किया जा रहा है।
सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ –
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के द्वारा सांसद खेल महोत्सव पोर्टल का शुभारंभ किया गया और सांसद खेल महोत्सव हेतु बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए पहला पंजीयन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि, इस वर्ष भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल और फिटनेस के माध्यम से सभी समुदाय को एक साथ लाने, युवाओं में खेल संस्कृति और लीडरशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जाना है। जिसका पंजीयन 29 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक होना है। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के द्वारा “सांसद खेल महोत्सव” के पोर्टल में स्वयं का पंजीयन कर अधिकाधिक संख्या में भाग लेते हुए माननीय प्रधानमंत्री के फिट युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुआ हॉकी का खेल –
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र स्थित हॉकी मैदान में आवासीय अकादमी बहतराई, छत्तीसगढ़ हॉकी व हॉकी बिलासपुर के खिलाड़ियों को दो दलों अशोक ध्यानचंद 11 एवं धनराज पिल्ले 11 में विभक्त कर सद्भावना मैच का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक ध्यानचंद 11 ने धनराज पिल्ले 11 को 5-2 के अंतर से जीत दर्ज की। इस अवसर पर मैच के पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और स्वयं भी हॉकी स्टिक लेकर पेनाल्टी शूट आऊट कर खेल में हिस्सा लिया।
इस सफल आयोजन में सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, खेल अधिकारी सुशील अमलेश, हेड कोच जसविंदर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य आवार्डी), अजीत. ई. लकड़ा (पूर्व ओलम्पियन), वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर, हरगुलशन सिंह, राकेश टोप्पो, साजिद खान जिला क्रीड़ा अधिकारी, मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, अमरनाथ सिंह महासचिव छ.ग. एथलेटिक संघ, प्रदीप यादव महासचिव छ.ग. कबड्डी संघ, अख्तर खान संयुक्त सचिव छ.ग. बेसबॉल संघ, अमित तिवारी व्यायाम अनुदेशक, खेल विभाग व खेलो इंडिया स्टेट सेंटर व अन्य विभागों के समस्त कर्मचारियों के साथ, खेल संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.