मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस का आयोजन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गरियाबंद 29 अगस्त 2025। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व.मेजर ध्यानचंद की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के खेल मैदान में आयोजित किया गया। खेल दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी जैसे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही उत्साह के साथ खेल की गतिविधियों में भाग लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर बीएस उइके ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, उपाध्यक्ष नगर पालिका आशिफ मेमन सहित पार्षद सुरेन्द्र सोनटेके, अपर कलेक्टर नवीन भगत प्रभारी जिला खेल अधिकारी, सीएमएचओ, परियोजना अधिकारी बुद्धविलास शामिल हुए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन का भी आधार है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हमें मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेलों में उत्कृष्टता की ओर बढ़ना चाहिए। कलेक्टर बीएस उइके ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती प्राप्त होती है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित होती है। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेजर ध्यानचंद द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो से बच्चों को सीख लेने का संदेश दिया।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.