संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर बूथ अध्यक्षों की हुई बैठक

महासमुंद। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा शहर मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष येतराम साहू की उपस्थिति में हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि पार्टी के शीर्ष संगठन ने आगामी समय के लिए बूथ स्तर पर जो कार्यक्रम दिया है उन्हें सभी अपने-अपने बूथों में जिम्मेदारी से आवश्यक रूप से पूरी करें। बूथ भाजपा की सर्वाधिक महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ समिति के लोगों का स्थानीय स्तर पर वहां के नागरिकों से जनसम्पर्क और संवाद होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों और कार्यक्रमों को लेकर हम सभी को बूथ स्तर पर सतत नागरिकों के सम्पर्क में रहना है। बताया गया कि 6 जुलाई को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती बूथों में मनाई जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम प्रत्येक बूथों में लगाया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री अग्रज शर्मा व आभार हनीश बग्गा ने किया। बैठक में नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, गोपाल वर्मा, मुन्ना साहू, ऋषभ बाफना, नईम खान, हिमांशु चंद्राकर, भगवती करकसे, पांडुरंग मदनकार, सोनाधर सोनवानी, भुनेश्वर साहू, निशा नायक, सुरेंद्र दास, विनोद गुप्ता, महेश चौहान, खुसाल ठाकुर, महेंद्र सिक्का, जतिन रुपरेला आदि उपस्थित रहे।