मच्छरों को नियंत्रित करने नपाध्यक्ष के निर्देश पर नालियों में चलाई जा रही फॉगिंग मशीन

महासमुंद। बारिश के मौसम में मच्छरों के प्रजनन रोकने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर शहर के नालियों में फॉगिंग मशीन से मच्छर रोधी धुएं डाले जा रहे हैं।
शहर में मच्छरों के आतंक रोकने नपाध्यक्ष श्री साहू ने संबंधित अधिकारी को नालियों में फॉगिंग मशीन चलाने के लिए निर्देशित किए थे। जिसके परिपालन में नालियों में फॉगिंग मशीन चलाई जा रही है। श्री साहू ने कहा कि नगर में मच्छरों की बढ़ती संख्या को फॉगिंग मशीन से कुछ हद तक रोका जा सकता है। फॉगिंग मशीन मच्छरों को नियंत्रित करने और बीमारियों को फैलने से रोकने का एक तरीका है। फॉगिंग मशीन, कीटनाशक को धुएं या कोहरे के रूप में छोड़ती है, जिससे मच्छर और अन्य कीड़े मर जाते हैं। नालियों में फॉगिंग करने से, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को लक्षित किया जा रहा है। जिससे उनकी आबादी को कम करने में मदद मिलेगी।