राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में शामिल होंगी जिले की चांदनी यादव

महासमुंद। राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप देहरादून उत्तराखंड में 08 से 13 जुलाई तक आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ की बालक व बालिका टीम शामिल होंगी। महासमुंद जिले से चांदनी यादव का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है।
चांदनी यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं, जो रग्बी खेल का अभ्यास व्यायाम शिक्षक इंद्राणी भास्कर के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं मिनी स्टेडियम बेलसोंडा में करती हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में रग्बी खेल सामग्री प्रदाय की गई है। चांदनी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में 22 जून को आयोजित किया गया था। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर चयन किया गया है। चांदनी के चयन पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण डॉ. अयाज अहमद खान, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य शोभा सिंहदेव, व्यायाम शिक्षक बेलसोंडा इंद्राणी भास्कर, समस्त बेलसोंडा स्टॉफ हेमलता ठाकुर, राजकुमारी पटेल, जगदीश सिन्हा, रुक्मणि साहू, हेमराज साहू, अश्वनी शर्मा व डॉ. सुनील कुमार भोई ने हर्ष जताया है।