वेडनर मेमोरियल स्कूल में छात्र संघ गठित

महासमुंद। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संघ का गठन किया गया। प्राचार्य रेव्ह. फादर देवानंद बाघ ने इन्हें अपने कर्तव्यों और दायित्वों का भली भांति निर्वाहन करने, सजगतापूर्वक हमेशा अनुशासन में रहकर कार्य करने की शपथ दिलाई। सर्वप्रथम शाला नायक व उपशाला नायिका का चयन किया गया।
शाला नायक श्रेयल चंद्राकर, शाला नायिका कोमल चंद्राकर, उपशाला नायक शौर्य शर्मा, उप नायिका आर्या सोनी को पदाधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। किसी भी क्षेत्र में अनुशासन के साथ-साथ योग्य नेतृत्वकर्ता का होना अति आवश्यक है। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए भावेश चंद्राकर व मान्या बघेल को खेल प्रभारी एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रुति चंद्राकर एवं पार्थ साहू चयनित किए गए। अनुशासन प्रभारी मनीष खुंटे, रौनक कृष्णानी, वत्सल डड़सेना, आहना महानंद, प्रीति कोसले, ख्याति यदु, ट्रैफिक वार्डन में आदित्य सरवैया, गौरव चंद्राकर, डालेश पटेल, सौम्या साहू, मंशा साहू व जय लक्ष्मी साहू चुने गए। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने हाऊस कप्तान व उपकप्तान का भी चयन किया। जिसमें ब्लू हाऊस कप्तान राजवीर बजाज, भव्य चंद्राकर, प्रेरणा सिन्हा, परिधि सूचक, उप कप्तान पार्थ चंद्राकर, होमी यादव ग्रीन हाऊस कप्तान प्रतीक इसरानी, गौरव चौधरी, मौली यादव, काजल कुमारी उप कप्तान जयेश चंद्राकर, पारुल महानंद रेड हाऊस कप्तान धैर्य देवांगन, रौनक चंद्राकर, आकृति चंद्राकर, गुरबानी कौर, उप कप्तान मानस वैद्य, रिद्धिमा साहू, यलो हाऊस कप्तान देवेंद्र साहू, श्रेयांश चंद्राकर, प्राची गुप्ता, सभ्या पाटिल, उप कप्तान मोहम्मद सैफ अली, स्नेहा सिंहा चयनित किए गए। हाउस मास्टर एवं हाउस मिस्ट्रेस भी चुने गए। पदाधिकारियों के चयन पर शाला के मैनेजर एवं प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने हर्ष जताया। मंच का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी प्रदीप्ति चांडक एवं खेल प्रभारी छन्नू लाल साहू ने किया।