स्कूटी से गिरी महिला, अज्ञात वाहन की चपेट में मौत

महासमुंद । बागबाहरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मार्ग में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना करीब 4 बजे की बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि खेड़ीगांव निवासी मोतिन दीवान (30) पति सोहन दीवान स्कूटी में बच्चे को लेकर तेंदूकोना जा रहे थे। अचानक ब्रेक लगाने से उसकी पत्नी और बच्चा सड़क पर ही गिर गए। वह भी सड़क किनारे छिटक गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन महिला को टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चालक सोहन दीवान और बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।