संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में कोरिया फिर अव्वल
कोरिया 14 फरवरी 2025। संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जिले ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में आयोजित हुई, जिसमें संभाग के छह जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरिया के युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और जीवटता समाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर साबित करने में पीछे नहीं होते। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने यहाँ के युवाओं से कहा कि वे अपने हुनर को समझे और उस दिशा में लगातार आगे बढ़ें।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा लक्ष्य हासिल करना और लक्ष्य के पीछे जीवटता से लगे रहना दोनों अलग चीज है। इसलिए हमें हर समय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और यह परिणाम आज देखने को मिला। जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कोरिया जिले की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रवेश सुनिश्चित किया।
