मतदान प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास अभ्यर्थियों व प्रतिनिधियों को दिया गया ईवीएम का डेमो

नारायणपुर, 4 फरवरी 2025। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11 तारीख को नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जानकारी देने हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव के प्राचार्य कमलेश सिंह ने बताया कि नारायणपुर के 15 वार्डों में 21 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। 21 मतदान केंद्र पर 1 बैलेट यूनिट और 1 सेंट्रल यूनिट का उपयोग किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग की पर्ची, जबकि पार्षद पद के लिए गुलाबी रंग की पर्ची बैलेट यूनिट पर लगी होगी। मतदाता दो मत – अध्यक्ष और पार्षद पद पर डाल सकेंगे। 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान के लिए शासन द्वारा अधिकृत 17 दस्तावेजों में से किसी एक की हार्ड कॉपी मतदान केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अपील की गई कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ मतदान के दिन मतदाता स्लिप को लेकर केंद्र पर पहुंचे। मास्टर ट्रेनर भगवान दास चांडक ने बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट का डेमो प्रस्तुत कर निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. सुमित श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ग्वाल सिंह ठाकुर, एबीपीओ खंड शिक्षा अधिकारी, राकेश गुप्ता व्याख्याता पॉलिटेक्निक कॉलेज, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी जय उरांव, प्राचार्य मनोज बागड़े तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.