बिहान की महिलाओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान संदेश

बलरामपुर, 03 फरवरी 2025/ कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ की महिलाओं द्वारा आगामी होने वाले निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समाज में विकास की किसी भी प्रक्रिया में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। जिले में लोगों की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बिहान के तहत महिलाओं द्वारा मतदान रंगोली बनाया गया। साथ ही हाथों में मेहंदी लगाकर व रैली निकाल कर जनसमुदाय को मतदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाएं मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान करने शपथ भी ले रहीं है। जिससे की शत-प्रतिशत बिना प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान सम्पन्न सुनिश्चित किया जा सके।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.