दो प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 जनवरी 2025। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृत्यु होने के दो प्रकरणों में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। तहसील आमाबेड़ा के ग्राम किसकोड़ो 06 माह की कु. गायत्री गावड़े की मृत्यु हो जाने से उनके माता-पिता लालसाय गावड़े और श्रीमती सियारो गावड़े को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अंतागढ़ तहसील के ग्राम कोनेचूर निवासी 11 वर्षीय निर्वेद आंचला की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम आश्रित मनेश आंचला और श्रीमती सोमारी बाई को संयुक्त रूप से चार लाख रूपये कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.