कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
बालोद, 26 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के भाठागांव आर में पहुँचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गोदावरी तुरतुरिया से अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रसुति कक्ष में सुरक्षित प्रसव कराने पर्याप्त मात्रा में टेबल एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तथा मरीजों के लिए समुचित बेड आदि व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दवाइयां आदि की समुचित उपलब्धता एवं मरीजों के बेहतर इलाज हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवाई वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
