नशे में धुत आरोपी ने युवक को किया लहूलुहान

महासमुंद। नशे की हालत में चाकू से प्राणघातक हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना ग्राम खट्टी की है। पुलिस के अनुसार 9 नवंबर को शाम 4 से 5 बजे के बीच आरोपी टिकेश्वर निषाद ने नशे की हालत में झालेन्द्र ठाकुर पर चाकू से हमला किया। घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।