देशी प्लेन शराब बेचते बुजुर्ग पकड़ाया
महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम रसोडा में अवैध शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात 9:20 बजे कार्रवाई के दौरान शम्भू नायक (65) निवासी ग्राम रसोडा के कब्जे से 5760 एमएल देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 2560 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
