इंदिरा गांधी के साहस और नेतृत्व को कांग्रेसजनों ने किया याद

कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा, द्वारिकाधीश यादव सहित नेताओं ने अर्पित किए पुष्प
महासमुंद। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान ‘इंदिरा गांधी अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई। हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण और गरीबी उन्मूलन के लिए उनके ऐतिहासिक फैसले देश के विकास में महत्वपूर्ण रहे हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने उन्हें अदम्य साहस और फौलादी इच्छाशक्ति की प्रतीक बताते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि इंदिरा गांधी नारी शक्ति और साहस की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देश के स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू एवं कृष्णा चंद्राकर ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कांग्रेसजनों से उनके आदर्शों पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया। इस अवसर पर अरुण चंद्राकर, भरत ठाकुर, निर्मल जैन, मुस्ताक खान, राशि महिलांग, ढेलू निषाद, विजय बंजारे, तुलसी साहू, हार्दिक सोना, देवेश शर्मा, हुलास गिरी गोस्वामी, डॉ. तरुण साहू, तबरेज खान, गोपीचंद तारक, नारायण नामदेव, मनोहर ठाकुर, डॉ. एजाज नकवी, जावेद चौहान, रवि साहू, राजू साहू, बसंत चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.