चाकू लेकर घूमते युवक को पुलिस ने पकड़ा
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को दोपहर 12:03 बजे ग्राम परसुली पुल के पास कार्रवाई की गई। आरोपी मुकेश यादव (20) निवासी ग्राम अमनपुरी के कब्जे से करीब 700 रुपये कीमत का एक धारदार चाकू जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाकू लेकर घूम रहा था, जिससे आम लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा था। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत गिरफ्तार किया है।
