20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा है। 19 नवंबर की रात 9:30 बजे ग्राम रसोडा में कमलेश नायक (27) निवासी ग्राम जगदीशपुर को पकड़ा है। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी करीब 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 4 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत आरोपी को गिरफतार किया है।
