बिक्री के लिए रखी थी शराब, जब्त
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की। 19 नवंबर की रात 9:50 बजे हुई कार्रवाई में रोहित अगनजला (44) निवासी ग्राम तोषगांव को आरोपी बनाया गया। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी 12 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत 2400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया है।
