धारदार चाकू से लोगों को डरा रहा था युवक, गिरफ्तार
महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम अमनपुरी में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 11:14 बजे कार्रवाई के दौरान तिलक यादव (19), पिता पृथ्वीसिंह, निवासी ग्राम अमनपुरी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से करीब 800 रुपये कीमत का एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाकू लहराते हुए आम लोगों को भयभीत कर रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में मामला दर्ज किया है।
