मोबाइल टावर से 8 हजार रुपये की बैटरी पार
महासमुंद। पिथौरा थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर की बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। घटना 28 अक्टूबर की दरम्यानी रात ग्राम सरायटार अड़दुरागुड़ी में हुई। प्रार्थी जयंत बिशाल (45) निवासी नया पारा खुर्द पिथौरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने पप्पू उर्फ पवन वर्मा और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर टावर में लगी करीब 8 हजार रुपये कीमत की बैटरी चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2), 317(2), 3(5) में मामला दर्ज किया है।
