ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए अज्ञात चोर
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में खड़ी आयशर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी थबीर प्रधान (45) निवासी ग्राम अंसुला ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर ट्रैक्टर में लगी करीब 7500 रुपये कीमत की बैटरी निकालकर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 19 नवंबर को बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) में मामला दर्ज किया है।
