10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
महासमुंद। पटेवा पुलिस ने ग्राम छिंदौली से जोरातराई मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनऊ राम कमार, पिता चैनसिंग (55), निवासी ग्राम जोरातराई के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इसकी कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया है।
