7 लीटर महुआ शराब जब्त, अपराध दर्ज
पिथौरा। पुलिस ने ग्राम गड़बेड़ा में अवैध शराब बिक्री के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 1400 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी परमानंद रात्रे (33), निवासी ग्राम गड़बेड़ा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया है।
