25 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ेला में अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है। महिला के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 5 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को दोपहर करीब 3.43 बजे कार्रवाई की गई। आरोपी सुलोचना बंजारे, पति नोहर सिंह (40), निवासी ग्राम उडेला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
