महामाया तालाब में छठ पूजा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निखिलकांत साहू ने दी पर्व की बधाई

घाटों पर दीपों की रोशनी और छठ गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, नगर पालिका ने की थी सफाई, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था
महासमुंद। नगर के महामाया तालाब में छठ महापर्व पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पर्व के अवसर पर आयोजित पूजा-अर्चना में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और नगरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने सभी व्रतियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
छठ महापर्व के अवसर पर महामाया तालाब का पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ घाटों पर पहुंचे। डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद उगते सूर्य की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और समाज की खुशहाली की कामना की गई। तालाब के चारों ओर दीपों की रोशनी, फूलों की आकर्षक सजावट और छठ के पारंपरिक गीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है। सूर्य देव और छठी मैया की आराधना के माध्यम से यह पर्व हमें संयम, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पर्व को देखते हुए महामाया तालाब के घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने छठी मैया से महासमुंद नगर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
कार्यक्रम में पार्षद नीरज चंद्राकर, धनेन्द्र विक्की चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.