अधेड़ से 20 लीटर महुआ शराब जब्त
पिथौरा। पुलिस ने ग्राम सुहेलीपाली में अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 4 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थिवर प्रधान (50), निवासी ग्राम सुखीपाली के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज किया गया है।
