भलेसर में प्रशासन का छापा, दो गोदामों से 975 कट्टा अवैध धान जब्त

राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई; विकास चंद्राकर के गोदाम से 175 और धनराज चंद्राकर के गोदाम से मिला 800 कट्टा धान
महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही जिले में अवैध धान के संग्रहण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बागबाहरा विकासखंड के ग्राम भलेसर में संयुक्त टीम ने दो गोदामों पर छापेमार कार्रवाई कर कुल 975 कट्टा धान जब्त किया है। कार्रवाई से अवैध रूप से धान का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम भलेसर में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम निवासी विकास चंद्राकर के गोदाम में 175 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। टीम ने मौके पर ही धान जब्त कर आगे की नियमानुसार कार्रवाई के लिए मंडी विभाग को सौंप दिया।
इसी क्रम में धनराज चंद्राकर के गोदाम की जांच की गई। यहां लगभग 800 कट्टा धान का भंडारण मिला, जिसे जांच दल ने रबी फसल का धान बताया। टीम ने इस धान को भी जब्त कर मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया। दोनों गोदामों में हुई कार्रवाई में कुल 975 कट्टा धान जब्त किया गया।
अवैध भंडारण पर प्रशासन की पैनी नजर
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। खासकर अवैध रूप से धान का भंडारण करने, अनियमित तरीके से परिवहन करने और बिचौलियों के जरिए खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार गांवों और गोदामों का निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.