महुआ शराब के साथ युवक पकड़ाया
पिथौरा। ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 300 एमएल महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 600 रुपये बताई गई है।
मामले में आरोपी रामस्वरूप मलिक (30), निवासी ग्राम ठाकुरदिया खुर्द को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) में मामला दर्ज किया है।
