दो ग्रामीणों के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने दो ग्रामीणों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शशिधर साव (47) तथा रामचंद्र भोई (43), निवासी ग्राम बागरदरहा, सांकरा के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज किया है।
