6 किलो से ज्यादा गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
सिंघोड़ा। एनडीपीएस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंघोड़ा पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 6 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 3 लाख 7 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को शाम करीब 4.25 बजे एनएच-53 रेस्टहाउस के पास कार्रवाई की गई। आरोपी विजय सिंह (24), निवासी बरगामोसी थाना उपेरा जिला सतना (मध्यप्रदेश) के कब्जे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 11(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है।
