दो ट्रकों की भिड़ंत, दो गंभीर घायल, तीन को आई चोटें
बागबाहरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर देव आसिस स्कूल के पास दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की सुबह करीब 5.15 बजे बागबाहरा के पास ट्रक क्रमांक सीजी-06 जीआर -8455 के चालक ने वाहन तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सड़क पर खड़े ट्रक क्रमांक सीजी-04 एनएच-7746 के पीछे टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन अन्य को चोटें आईं। शिकायतकर्ता देवेंद्र चंद्राकर (32), निवासी ग्राम मालिडीह तुमगांव की रिपोर्ट पर बागबाहरा पुलिस ने बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के लिए ट्रक चालक को जिम्मेदार बताया गया है।
