पति से बातचीत करने पर महिला को धमकाया
सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को महिला के दुकान के अंदर बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ। शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने महिला को उसके पति से बातचीत करने की बात पर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मामले में पहलू गुप्ता, पति अंजुल गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) में प्रकरण दर्ज किया है।
