महिला से गाली-गलौज, पति के मना करने पर जान से मारने की धमकी
कोमाखान। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरपाली में महिला से अभद्रता और उसके पति को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने घर के सामने पहुंचकर महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज की। महिला के पति द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
मामले में हीरालाल साहू, पिता गोविंद साहू, निवासी पटपरपाली को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता लीला बाई साहू के पति सुखदेव साहू की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) में मामला दर्ज किया है।
