पुराने विवाद, महिला को जान से मारने की धमकी
बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम निपानी में पुराने विवाद को लेकर एक महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को हुए पुराने विवाद के बाद महिला ने समझौता करने से इनकार किया तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में सचित मांझी को आरोपी बनाया है। पीड़िता की शिकायत पर बसना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 और 351(3) में मामला दर्ज किया है।
