घर में घुसकर 15 हजार के दो मोबाइल पार
महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम अमनपुरी में घर के भीतर रखे दो मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को दिनदहाड़े करीब 11.30 बजे प्रार्थी के घर से मोबाइल चोरी किए गए। मामले में संजय और कार्तिक के नाम आरोपी के रूप में सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4), 3(5) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।
