घर से लापता हुई 27 वर्षीय विवाहिता
बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी में 27 वर्षीय विवाहिता के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। महिला के पति अनिल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 13 नवंबर की रात करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।
परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी का नाम सामने नहीं आया है।
