पारिवारिक विवाद में गाली-गलौज, केस दर्ज
महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़वा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 14 नवंबर की रात करीब 10.30 बजे ग्राम कोड़वा निवासी रघुनाथ दीवान के साथ विवाद हुआ। मामले में विष्णु दीवान, अवरवनी साहू, गोविंद साहू और माधव साहू के नाम आरोपी के रूप में दर्ज हैं। शिकायत में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 103(1), 3(5) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
