तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
महासमुंद। तुमगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से सड़क दुर्घटना हो गई। घटना 1 नवंबर की रात करीब 8.15 बजे आत्मानंद स्कूल के पास की है। प्रार्थी छुन्नू साहू (30), निवासी वार्ड क्रमांक 5 लाफिन कला के अनुसार सीजी-06 जीए-2450 नंबर की कार के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उसकी सीजी-06 डी-5001 नंबर की गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसे चोटें आईं और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
