गांवों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना जरूरी : विधायक द्वारिकाधीश यादव

भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन; विधायक ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
बागबाहरा। ग्राम छिन्दौली में दिव्य प्रकाश नवयुवक समिति के तत्वावधान में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है।
विधायक यादव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं की रचनात्मक
प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य करण सिंह दीवान, सरपंच देवकी साहू, सीताराम ठाकुर, केशव साहू, इंदल मांझी, महेंद्र साहू, पूनम मानिकपुरी, किशोर सोनवानी, मायाराम देवदास, नकुल निषाद, लक्ष्मी यादव, स्वरूप प्रधान एवं टीकू साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।