खेत में पुलिस की दबिश, 10 लीटर शराब जब्त

पिथौरा। ग्राम सुखीपाली-मालडीह क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने का मामला सामने आया है। पिथौरा पुलिस ने 5 नवंबर को सुबह करीब 11.33 बजे आरोपी के खेत में दबिश देकर उमसेन पटेल पिता शशी पटेल (41), निवासी ग्राम सुखीपाली-मालडीह को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 10 हजार एमएल महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपए है, तथा शराब बनाने का बर्तन कीमत 400 रुपए बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।