अवैध शराब बिक्री, बुजुर्ग गिरफ्तार
सरायपाली। गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने 89 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 5 नवंबर की रात करीब 10.31 बजे ग्राम चौड़ा तालाब के पास दबिश देकर चैताराम चौधरी पिता जीवन चौधरी (89), निवासी ग्राम चौड़ा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 4860 एमएल देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 3015 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
