कंटेनर ने सोलर स्ट्रीट लाइट पोल को मारी टक्कर, नुकसान पहुंचाकर चालक फरार
बसना। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिंहनपुर चौक के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे लगे सोलर स्ट्रीट लाइट के पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना 4 नवंबर को शाम करीब 4.50 बजे की है। प्रार्थी विजय कुमार यादव (38) ने पुलिस को बताया कि कंटेनर क्रमांक ओडी-11 वाई-9988 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सोलर स्ट्रीट लाइट के पोल को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बसना पुलिस ने धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
