घर के सामने खड़ी बाइक की बैटरी चोरी

महासमुंद। शहर के बीटीआई रोड क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की बैटरी पार कर दी। प्रार्थी हरनारायण गोंड़ (42), निवासी बीटीआई रोड ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि 3 नवंबर की दरमियानी रात उसकी बाइक की बैटरी चोरी हो गई। चोरी गई बैटरी की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।