जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार, चार आरोपी फरार

बागबाहरा। लक्ष्मी मेडिकल के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर बागबाहरा पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि चार आरोपी फरार हो गए। कार्रवाई 5 नवंबर की रात करीब 1.40 बजे की गई।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मनोज वारिक पिता बेनाजी वारिक (34), निवासी अचानकपारा बागबाहरा और दादू मरकाम (24) शामिल हैं। वहीं तुलस देवांगन, प्रवीण सोनी, राबिन दुबे सहित कुल चार आरोपियों के फरार होने का उल्लेख है। पुलिस ने मौके से 4700 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। मामले में जुआ एक्ट की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।