बाइक को टक्कर मारकर भागा कार चालक, इलाज के दौरान युवक की मौत
सांकरा। तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना 8 सितंबर को शाम 6.30 बजे बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम के पास की है। पुलिस के अनुसार सीजी-06 सी-7740 नंबर के वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मृतक की सीजी-06 पी-9311 नंबर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के बाद घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मर्ग कायम कर जांच के आधार पर सांकरा पुलिस ने धारा 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
