पुलिस पेट्रोल पंप के सामने छोटा हाथी ने महिला को मारी टक्कर, चालक फरार

महासमुंद। शहर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। घटना 2 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे पुलिस पेट्रोल पंप के सामने की बताई गई है। प्रार्थी दिग्विजय साहू (41), निवासी गुड़रूपारा महासमुंद ने पुलिस को बताया कि छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी-06 एचजी-8692 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। महासमुंद पुलिस ने धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।