घर से लापता 21 वर्षीय विवाहिता के अपहरण की आशंका
महासमुंद। पीड़िता के घर से अचानक लापता होने के मामले में अपहरण की आशंका जताई गई है। पुलिस के अनुसार 2 नवंबर को पीड़िता की बहन ने सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय विवाहिता बहन घर से कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण किया है। मामले में महासमुंद थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
