3240 एमएल शराब जब्त
बागबाहरा। अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने बलवीर सिंह सतलुजा (39), पिता दिलबाग सिंह सतलुजा, निवासी वार्ड क्रमांक 8 करमापटपर बागबाहरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर की रात करीब 9:05 बजे पिथौरा चौक बागबाहरा में आरोपी के कब्जे से 3240 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब की कीमत 2160 रुपये तथा बिक्री की रकम 300 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
